खरगापुर: कलेक्टर अवधेश शर्मा ने ग्राम कुड़ीला का किया औचक निरीक्षण, आवश्यक निर्देश दिए
कलेक्टर अवधेश शर्मा ने आज जिला पंचायत सीईओ श्री नवीत कुमार धुर्वे के साथ ग्राम पंचायत कुड़ीला में प्रशासन की गांव की ओर योजना अंतर्गत जनसुनवाई का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर शर्मा ने ग्राम के पंचायत भवन जनसुनवाई के लिए उपस्थित ग्रामीण जनों से ई केवाईसी एवं राजस्व महा अभियान 3.0 के संबंध में चर्चा की।