खरगापुर: देरी चौकी, कुड़ीला और मोहनगढ़ थाना पुलिस ने तीन महिलाओं को दस्तयाब किया, परिजनों को सौंपा
पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडली के द्वारा गुम बालक बालिकाओं महिलाओं की दस्तयाबी हेतु निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में देरी चौकी पुलिस द्वारा 1 साल से गुम महिला को दस्तयाब किया गया। मोहनगढ़ थाना पुलिस द्वारा 8 साल से गुम महिला को दस्तयाब किया गया। कुड़ीला थाना पुलिस द्वारा 1 साल से गुम महिला को दस्तयाब किया गया है।