पटियाली: हत्या के प्रयास के मामले में टॉप टेन अपराधी सहित तीन लोगों को जिला न्यायालय में सुनाई गई 7 साल की सजा
जिला न्यायालय में शनिवार को तीन अभियुक्तों को सजा सुनाई गई है। दोषी अभियुक्तों सतीश चंद्र माहेश्वरी पुत्र राज बहादुर महेश्वरी, राज माहेश्वरी पुत्र सतीश चंद्र और सुमित ब्रह्भट्ट उर्फ कल्लू पंडित पुत्र सुरेंद्र शर्मा हैं। कोर्ट ने तीनों अभियुक्तों को हत्या के प्रयास के मामले में दोषी माना है। कोर्ट ने तीनों को 7-7 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है।