आखिर क्यों नहीं थम रहे घर से भागकर शादी के मामले?
कोंच में प्रेमी-प्रेमिका ने घर से भागकर रचाई शादी, वीडियो वायरल
कोंच कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गांधी नगर से घर से भागकर शादी करने का एक और मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि मोहल्ले के रहने वाले एक युवक और युवती ने घर से जाने के बाद शादी कर ली। शादी के बाद दोनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है।
जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि युवती की शादी पहले से किसी और के साथ तय हो चुकी थी। इसी बीच उसने अपनी ही जाति के एक पड़ोसी युवक के साथ घर से जाकर शादी कर ली।
वायरल वीडियो में युवती खुद को बालिग बताते हुए अपनी मर्जी से शादी करने की बात कह रही है। हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है।
मामला सामने आने के बाद पुलिस ने वायरल वीडियो और पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी है। पुलिस की जांच और दोनों पक्षों के बयान सामने आने के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
लगातार सामने आ रहे इस तरह के मामलों ने एक बार फिर सवाल खड़ा कर दिया है कि आखिर जनपद जालौन में घर से भागकर शादी करने के मामले क्यों बढ़ रहे हैं? इसके पीछे प्रेम संबंध, पारिवारिक दबाव या अन्य कारण क्या हैं, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।
आपको बता दें कि उरई दर्शन वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है।
Orai, Jalaun | Aug 13, 2026