करछना: रामपुर में ADCP के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पैदल गश्त कर संदिग्ध वाहनों व्यक्तियों की ली गई सघन तलाशी
पुलिस कमिश्नर प्रयागराज में पुलिस आयुक्त रमित शर्मा के निर्देशन में अभियान चलाया जा रहा है,अभियान के तहत विभिन्न थाना क्षेत्र में पैदल गश्त तथा संदिग्ध वाहनों व्यक्तियों की तलाशी ली जा रही है,इसी क्रम में आज मंगलवार को औद्योगिक थाना क्षेत्र के रामपुर में एडीसीपी अभिजीत कुमार के नेतृत्व में पैदल गश्त की गई,तथा संदिग्ध वाहनों/ व्यक्तियों की सघन तलाशी की गई।