करछना: करछना सहित यमुना पार क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर सकुशल संपन्न हुई बकरीद की नमाज,सुरक्षा के व्यापक इंतजाम
प्रयागराज के यमुना पार करछना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर बकरीद की नमाज अदा की गई,आज सोमवार को बकरीद की नमाज अदा कर नमाजियों ने देश में अमन - चैन तथा भाईचारा बनाए रखने की दुआएं मांगी है,इस दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम देखने को मिले हैं,कमिश्नरेट प्रयागराज के यमुनानगर के विभिन्न स्थानों पर पुलिस की टीमों की तैनाती की गई थी,जहां पर टीमें मुस्तैद नजर आई है।