करछना: गौरा ग्राम सभा में दबंगों द्वारा गरीब महिला के घर में लगाई आग, शिकायत पर भी नहीं हो रही कार्यवाही।
तहसील करछना के कौंधियारा थाना अंतर्गत गौरा ग्राम सभा निवासी प्रभादेवी पत्नी सुरेश कुमार के घर में रविवार रात दबंगों द्वारा आग लगा दी गई। जब महिला ने विरोध किया तो दबंगों ने उसके साथ मारपीट किया। वही बीच बचाव करने पहुंची महिला की बेटियों को भी मारा पीटा गया। पीड़िता महिला थाने पर पहुंचकर शिकायत किया। लेकिन शिकायत के बाद भी नहीं कार्यवाही हो रही है।