श्री गुरु नानक इलेक्ट्रिक दुकान संचालक से मुंह बांधे पहुंची युवती पर ठगी का आरोप, घटना का सीसीटीवी फुटेज आया सामने
दमोह। शहर में बढ़ती ठगी की घटनाओं के बीच श्री गुरु नानक इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान पर एक मुंह बांधे पहुंची युवती द्वारा कथित धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। दुकान संचालक का आरोप है कि युवती ने सामान खरीदने के दौरान भुगतान करने का आभास कराया, लेकिन नकदी वापस अपने जेब में रख ली और सामान देने की बात करती रही।
पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। मामले की शिकायत पुलिस से की गई है। व्यापारियों ने दोषी के खिलाफ मामला दर्ज कर जिम्मेदारी और जवाबदेही तय करने की मांग की है। उनका कहना है कि शहर में लगातार हो रही ऐसी घटनाओं पर प्रभावी कार्रवाई और कड़ी निगरानी से ही अंकुश लगाया जा सकता है। वही घटना का CCTV फुटेज सामने आया है जो बुधवार रात 11 बजे से सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Damoh, Damoh | Aug 6, 2026