डायल-112 टीम में पदस्थ आरक्षक पर हमला करने वाला आरोपी 24 दिन बाद गिरफ्तार, देसी कट्टा बरामद
आरोपी को सिविल अस्पताल से पैदल जुलुश निकालकर किया न्यायालय में पेश
पथरिया। डायल-112 पुलिस टीम पर हमला कर शासकीय कार्य में बाधा डालने वाले फरार आरोपी को पथरिया पुलिस ने 24 दिन बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी खूफ सिंह लोधी की गिरफ्तारी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध देसी कट्टा भी बरामद हुआ, जिस पर आर्म्स एक्ट के तहत अलग से प्रकरण दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार 11 जुलाई को ग्राम सूखा में डायल-112 टीम पहुंची थी। इस दौरान आरोपी खूफ सिंह लोधी और उसके साथी ने पायलेट कुलदीप अठया के साथ मारपीट कर मोबाइल छीन लिया। बीच-बचाव करने पहुंचे आरक्षक कुलदीप जैन से भी गाली-गलौज करते हुए मारपीट की गई और शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाई गई। घटना के बाद से आरोपी फरार था।
मुखबिर की सूचना पर सोमवार को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने शाम 4 बजे पुलिस ने आरोपी का स्वास्थ्य परीक्षण कराकर न्यायालय के समक्ष पेश किया।
Damoh, Damoh | Aug 6, 2026