मडियादो में पुरानी रंजिश में फायरिंग, दादा-नाती को लगे छर्रे; गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती, आरोपी की तलाश में मडियादो पुलिस
दमोह। जिले के मडियादो थाना क्षेत्र के पुराना खेड़ा (महावीर मोहल्ला) में मंगलवार रात पुरानी रंजिश के चलते हुए विवाद के बाद की गई फायरिंग में दादा और नाती घायल हो गए। जानकारी के अनुसार गुड्डा पाठक ने कथित रूप से दयाल पिता दलुआ आदिवासी (55) पर गोली चलाई। गोली के छर्रे दयालु के हाथ में लगे, जबकि पास में मौजूद उनके नाती लच्छू उर्फ लक्ष्मण पिता मुलू आदिवासी के कूल्हे में भी छर्रे लग गए।
दोनों घायलों को पहले मडियादो अस्पताल, फिर हटा सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया। मंगलवार बुधवार की दरमियानी रात जिला अस्पताल में भर्ती कराए जाने के बाद मौजूद डॉ. विक्रम पटेल, सर्जिकल विशेषज्ञ डॉ. उमेश तंतुवाय एवं टीम ने दोनों का उपचार शुरू किया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
Damoh, Damoh | Aug 6, 2026