पटियाली: हथौड़ावन गांव में खेत पर टहल रहे युवक को सांप ने काटा, उपचार के बाद हालत में हुआ सुधार
कासगंज। पटियाली थाना क्षेत्र के ग्राम हथौड़ा वन में मंगलवार सुबह करीब 11 बजे खेत पर टहल रहे 25 वर्षीय राजन सिंह पुत्र हरिशरन सिंह का पैर सांप पर पड़ गया। दबने पर सांप ने उसके दाएं पैर में काट लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे सीएचसी पटियाली लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने उपचार के बाद उसकी हालत में सुधार बताया। चिकित्सक डॉ. मुनीम के अनुसार राजन खतरे से बाहर है।