सुंदरनगर में बागवानों को मिलेगी बड़ी राहत, 25 लाख की लागत से मोनोरेल शुरू
हिमाचल प्रदेश के सुंदरनगर में बागवानी को आधुनिक तकनीक से जोड़ने की पहल की गई है। राजस्व एवं बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने पलोहटा-2 क्लस्टर में 25 लाख रुपये की लागत से स्थापित मोनोरेल का उद्घाटन किया।
इससे बागवानों को खाद, उर्वरक और कृषि सामग्री बगीचों तक पहुंचाने के साथ फल ढुलाई में भी सुविधा मिलेगी। एचपी शिवा परियोजना के तहत यहां 85 किसान जापानी फल की खेती से लाभान्वित हो रहे हैं।
मंत्री ने कहा कि मोनोरेल के सफल रहने पर प्रदेश के अन्य बागवानी क्लस्टरों में भी इसे स्थापित किया जाएगा।
सुंदरनगर से रोहित कौशल की रिपोर्ट
#Sundernagar #HimachalHorticulture #MohanRail #HPShivaProject #JagatSinghNegi #HimachalNews #Horticulture #बागवानी #बागवान #RozanaHimachal