बालूमाथ: कोल इंडिया के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक ने मगध कोल परियोजना का दौरा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए
कोल इंडिया लिमिटेड के अध्यक्ष बी. साईराम ने सीसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक, निलेन्दु कुमार सिंह; निदेशक (तकनीकी/संचालन), सी. एस. तिवारी एवं वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सीसीएल के महत्वकांक्षी परियोजना मगध कोल परियोजना का दौरा किया। इसके पूर्व अध्यक्ष बी. साईराम मगध परियोजना कार्यालय स्तिथ अवंतिका गेस्ट हाउस पहुँचे।जहाँ गर्म जोशी से स्वागत किया गया।