रंगरा चौक: सफेद बालू का काला कारोबार, प्रशासन की चुप्पी
नवगछिया अनुमंडल के गोपालपुर, रंगरा, खरीक, बिहपुर, नारायणपुर व इस्माइलपुर थाना क्षेत्रों में गंगा और कोसी नदी के विभिन्न घाटों पर अवैध बालू खनन धड़ल्ले से जारी है। ग्रामीणों का आरोप है कि रात के अंधेरे में मशीनों और ट्रैक्टरों से बालू की निकासी की जा रही है, जिससे सरकार को राजस्व का नुकसान हो रहा है। लोगों का कहना है कि नदी किनारे अत्यधिक खुदाई से कटाव का खतर