कुलपहाड़: चोरी की घटना का खुलासा, महोबकंठ पुलिस ने दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, बकरा और वाहन बरामद
महोबकंठ पुलिस ने चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी किया गया एक जिंदा काले रंग का बकरा तथा घटना में प्रयुक्त वाहन बरामद किया है। मुखबिर की सूचना पर ग्राम धवार मोड़ से अभियोग संख्या 129/2026 से संबंधित अभियुक्त वसीम पुत्र नईम (23 वर्ष), निवासी मेन बाजार पनवाड़ी और सतीश पुत्र सीताराम।