पाकरटांड: श्री रामरेखा धाम में रामरेखा महोत्सव 2026 की तैयारियों का उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण
श्री रामरेखा धाम में कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर आयोजित होने वाले श्री रामरेखा महोत्सव 2026 की तैयारी का जायजा लेने के लिए शुक्रवार को 3:00 बजे उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने रामरेखा धाम का निरीक्षण किया। इस दौरान साफ सफाई पेयजल दुकानदारों की व्यवस्था सुरक्षा व्यवस्था विधि व्यवस्था आदि सभी चीजों को लेकर दिशा निर्देश दिए।