सिमडेगा के घाघरा स्थित जलेश्वरी नाथ धाम में महाशिवरात्रि के मौके पर सुबह 10:00 बजे पूजा के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गई। नदी के बीच जलधारा में भगवान शिव की पूजा के लिए भीड़भाड़ देखा गया। वहीं अखंड हरी कीर्तन का भी समापन हुआ, समिति के निकुंज बिहारी सिंह ने बताया कि रात में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।