रामरेखा धाम में भगवान राम द्वारा स्थापित शिवलिंग में पूजन पाठ को लेकर शिवरात्रि के दिन भारी भीड़ उमड़ेगी जिसको लेकर सभी प्रकार की तैयारी की जा रही है।धाम के समिति के सचिव ओम प्रकाश साहू ने गुरुवार को 1:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि 13 फरवरी को धाम परिसर में बैठक का आयोजन किया गया है जिसमें सभी प्रकार की तैयारी पर चर्चा होगी।