पाकरटांड के भेलवाडीह घाघरा में महाशिवरात्रि के मौके पर शनिवार को 11:00 बजे भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। कलश यात्रा घाघरा नदी से जल लेकर पूरे नगर का भ्रमण किया जिसके बाद अखंड हरी कीर्तन की शुरुआत हुई। बताया गया कि कल समापन के पश्चात मेंला और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा जिसमें झारखंड के कई बडे कलाकार शामिल होंगे।