#बलरामपुर: #इंडो_नेपाल_बॉर्डर पर पुलिस और SSB का संयुक्त पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता...
बलरामपुर। जनपद में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए पुलिस और एसएसबी (SSB) की संयुक्त टीम ने भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में विशेष चेकिंग अभियान और पैदल गश्त चलाया। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन में चलाए गए इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्रों में असामाजिक गतिविधियों पर नकेल कसना और स्थानीय नागरिकों में सुरक्षा का अहसास कराना है।
सोमवार को जनपदीय पुलिस और एसएसबी के जवानों ने बॉर्डर से सटे संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले इलाकों में सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान सीमावर्ती गांवों में गश्त करते हुए संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की बारीकी से तलाशी ली गई।
सीमा पर अवैध गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाने के लिए पुलिस प्रशासन ने स्थानीय सहयोग पर भी जोर दिया है। गश्त के दौरान ग्राम सुरक्षा समितियों और क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों के साथ बैठक की गई। उन्हें मादक पदार्थों की तस्करी, मानव व गो-तस्करी, अवैध वनों की कटान और अन्य संदिग्ध गतिविधियों के प्रति जागरूक किया गया।
पुलिस अधीक्षक ने नागरिकों से अपील की है कि सीमा क्षेत्र में किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके।
#balrampur #balrampurpolic