बलरामपुर: मारपीट के 25 साल पुराने मामले में आरोपी को कोर्ट ने सुनाया फैसला, खड़े रहने और ₹5,000 का लगाया अर्थदंड
बलरामपुर में पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन में चल रहे ऑपरेशन कनविक्शन के तहत एक 25 साल पुराने मामले में आरोपी को सजा सुनाई गई है। यह मामला 24 जून 1998 का है, जब हैदर हुसैन ने कोतवाली नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उनका आरोप था कि कल्लू नामक व्यक्ति ने उनके साथ मारपीट की है। इस मामले में धारा 324 और 504 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।