बलरामपुर: देवरिया मैनहा में फर्जी दस्तावेज बनाकर 4 बीघा जमीन हड़पने के मामले में पुलिस ने 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार
बलरामपुर के उतरौला कोतवाली क्षेत्र में जमीन हड़पने के एक मामले में पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसपी विकास कुमार ने बताया कि मामला देवरिया मैनहा का है, जहां एक वकील ने अपने साथियों के साथ मिलकर फर्जी दस्तावेजों के जरिए 4 बीघा जमीन हड़प ली।