लखीसराय: अनुमंडल कार्यालय लखीसराय में बैठक, 50% से कम सीएमआर आपूर्ति पर हुई समीक्षा
शुक्रवार को लखीसराय अनुमंडल कार्यालय सभागार में अनुमंडल पदाधिकारी प्रभाकर कुमार के अध्यक्षता में खरीफ विपणन मौसम 2025-26 के तहत 50 प्रतिशत से कम सीएमआर आपूर्ति की समीक्षा बैठक हुई. अपराह्न 6:25 बजे इसे लेकर प्रेस ब्रीफ में जानकारी दी गई. कई पैक्स द्वारा लक्ष्य के अनुरूप सीएमआर आपूर्ति नहीं किए गए थे. अवकाश के दिनों में भी कार्य का निर्देश दिया गया.