चित्तौड़गढ़: राजकीय सांवरिया जी जिला चिकित्सालय में मीणा समाज द्वारा रक्तदान शिविर का किया गया आयोजन
मीणा समाज विकास संस्था चित्तौड़गढ़ के तत्वावधान में मिनेष जयंती एवं अंबेडकर जयंती के उपलक्ष में मीणा समाज रक्तदान शिविर राजकीय सांवरिया जी चिकित्सालय में संपन्न हुआ जिसमें बड़ी संख्या में समाजजनों ने रक्तदान किया। डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ब्लड फाउंडेशन (बीआरएबीएफ) का विशेष सहयोग रहा। संस्थान द्वारा आज गुरुवार को प्रेस नोट जारी करके जानकारी दी गई है।