चित्तौड़गढ़: गंभीर नदी स्थित ईदगाह पर सर्व मुस्लिम समाज के लोगों ने नमाज की अदा
ईद उल फितर के मौके पर सर्व मुस्लिम समाज के लोगों ने गंभीरी नदी स्थित ईदगाह पर सामूहिक रूप से नमाज अदा की है। बड़ी संख्या में पहुंचे सर्व मुस्लिम समाज के नमाजियों ने नमाज अदा की है। नमाज में प्रदेश विदेश के खुशहाली की कामना भी की है। इस दौरान पुलिस प्रशासन भी मौके पर मौजूद रहा। पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी जिला कलेक्टर आलोक रंजन भी मौके पर नमाज के समय मौजूद रहे।