चित्तौड़गढ़: भोपाल-जयपुर एक्सप्रेस से 2 मोबाइल, सोने की चेन सहित नगदी उड़ाने के मामले में GRP ने आरोपी को अजमेर से दबोचा
भोपाल जयपुर एक्सप्रेस में सफर कर रहे एक यात्री का बैग उड़ाने के मामले में जीआरपी ने आरोपी को अजमेर से दबोच लिया। बैग में दो मोबाइल, एक सोने की चेन और कुछ रुपए थे। नगदी के अलावा सारा सामान बरामद कर लिया। थाना प्रभारी भगवान सिंह के अनुसार मामले में आरोपी मुरैना , मध्य प्रदेश निवासी 28 वर्षीय अमित सिंह पुत्र मोहन सिंह को अजमेर से गिरफ्तार किया गयाl