चित्तौड़गढ़ शहर में महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती को लेकर माली समाज ने हजारेश्वर महादेव से शोभा यात्रा निकाली। शहर के प्रमुख मार्गों पर शोभा यात्रा का स्वागत किया गया। बड़ी संख्या में माली समाज के महिला व पुरुष शोभायात्रा में उपस्थित रहे। सुभाष चौक पर शोभा यात्रा का समापन किया गया।