चित्तौड़गढ़: चित्तौड़गढ़ जिले में शांतिपूर्ण तरीके से सभी लोग मनायें त्यौहार, सभी को बधाई: जिला निर्वाचन अधिकारी आलोक रंजन
जिला निर्वाचन अधिकारी व जिला कलेक्टर आलोक रंजन ने जिलेवासियों को ईद-उल-फितर को लेकर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से प्रार्थना में शांति और अमन चैन की बात कही गई है वह बात बनी रहे तथा शांतिपूर्ण तरीके से सभी समाज के लोग अपने-अपने त्यौहारों को अपने परिवार के साथ आचार संहिता की पालना करते हुए मनाएं।