आबू रोड: आबूरोड सदर थाना क्षेत्र के टुका गांव में कृषि कुएं से मोटर और सामान चोरी, किसान ने सदर पुलिस को दी शिकायत
आबूरोड सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम टुका (तहसील देलदर) में एक गरीब किसान के कृषि कुएं पर लगी बोरिंग से अज्ञात चोरों द्वारा मोटर, सर्विस वायर और पैनल बोर्ड चोरी करने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर पीड़ित किसान ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, टुका निवासी पीड़ित किसान मोतीराम पुत्र साकलाराम (जाति गरासिया) ने