धरहरा: छठ से पहले मोहनपुर, औडाबगीचा के तालाबों की सफाई की मांग, डीएम को सौंपा आवेदन
लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर धरहरा प्रखंड अंतर्गत औडाबगीचा पंचायत के औडाबगीचा एवं मोहनपुर गांव स्थित तालाबों की साफ-सफाई कराने की मांग उठने लगी है।गांव के पुराने तार वृक्ष के समीप स्थित तालाब में काफी मात्रा में जलकुंभी और गंदगी जमा है।इसी तालाब में प्रत्येक वर्ष ग्रामीण छठ पूजा करते हैं।ऐसे में तालाब की बदहाल स्थिति से व्रतियों और श्रद्धालुओं को परेशानी