उदयपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1.23 करोड़ के अवैध मादक पदार्थ नष्ट
उदयपुर। जिला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 15 पुलिस थानों के 42 प्रकरणों में जब्त किए गए करीब 1.23 करोड़ रुपये मूल्य के अवैध मादक पदार्थों को नष्ट किया।
पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन की अध्यक्षता में 13 अगस्त 2026 को डबोक स्थित सीमेंट फैक्ट्री में कुल 2541.318 किलोग्राम मादक पदार्थ नष्ट किए गए।
इसमें 2303.200 किलो डोडा चूरा, 212.617 किलो गांजा, 41.56 ग्राम MDMA, 36.52 ग्राम ब्राउन शुगर, 3.750 लीटर कोडिन, 28.12 ग्राम चरस, 44.20 ग्राम स्मैक, 15.550 किलो गांजे के पौधे और 6.050 किलो अफीम के पौधे शामिल हैं।
इन जब्त मादक पदार्थों की कुल कीमत 1,23,62,520 रुपये बताई गई है। पुलिस ने कहा कि नशे की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।
#UdaipurPolice #UdaipurNews #RajasthanPolice #DrugFreeIndia #NashaMuktBharat #DrugsSeAzadi #PoliceAction #Udaipur #RajasthanNews #BreakingNews #LakeCityNews #DrugDestruction #NDPSAct #CrimeNews #UdaipurCrime