डूंगरपुर में राजभोई समाज की ओर से गुरुवार को गुजरात स्थित प्रसिद्ध अंबाजी माता मंदिर के लिए 101 युवक-युवतियों का पदयात्री जत्था रवाना हुआ। भोईवाड़ा स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद शोभायात्रा निकाली गई। पदयात्रियों ने अंबाजी माता के जयकारे लगाए और भक्ति गीतों पर नाचते-गाते यात्रा शुरू की। शोभायात्रा में महिलाएं, युवक-युवतियां और समाज के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। इस दौरान 151 और 152 मीटर की दो धर्म पताकाएं आकर्षण का केंद्र रहीं। शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरने पर जगह-जगह शहरवासियों ने पुष्पवर्षा कर पदयात्रियों का स्वागत किया। जत्था अंबाजी पहुंचकर माता के दर्शन और पूजा-अर्चना करेगा।
#Dungarpur
#DungarpurNews
#Rajasthan
#RajbhoiSamaj
#AmbajiYatra
Dungarpur, Dungarpur | Sep 17, 2026