सफाई, जलभराव और नाली की मांगों को लेकर व्यापारियों ने नपा अध्यक्ष-सीएमओ का पुतला फूंका
15 सितंबर तक मांगें पूरी नहीं होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी, 2 घंटे चला प्रदर्शन
दमोह। गोल मार्केट की सफाई, जलभराव और नाली निर्माण सहित विभिन्न मांगों को लेकर गुरुवार को व्यापारी महासंघ ने घंटाघर पर नगर पालिका अध्यक्ष और सीएमओ का पुतला दहन कर प्रदर्शन किया। अध्यक्ष संजय यादव के नेतृत्व में व्यापारियों ने तहसीलदार रॉबिन जैन को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के निराकरण की मांग की। प्रदर्शन के दौरान घंटाघर के चारों ओर बैरिकेडिंग कर वाहनों की आवाजाही रोक दी गई, केवल छात्रों को निकलने दिया गया। मौके पर कोतवाली पुलिस और देहात थाना प्रभारी धर्मेंद्र उपाध्याय मौजूद रहे। व्यापारियों ने गोल मार्केट की नालियों की सफाई, जल निकासी, अतिक्रमण हटाने, टाउन हॉल के पीछे बने डंपिंग प्वाइंट को बंद करने और सार्वजनिक प्रसाधनों की नियमित सफाई की मांग की। 15 सितंबर तक कार्यवाही न होने पर दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।
Damoh, Damoh | Sep 3, 2026