मड़ियादो में उफनता बमनी नाला बना खतरा, तेज बहाव के बीच पुलिया पार करते रहे वाहन चालक
पुलिया पर पानी आने से दोनों ओर लगी वाहनों की कतार, नाला पार करते वाहनों का वीडियो वायरल
दमोह। मड़ियादो-वर्धा मार्ग पर गुरुवार सुबह तेज बारिश के बाद बमनी नाला उफान पर आ गया। नाले का पानी पुलिया के ऊपर से बहने लगा, जिससे कुछ समय के लिए आवागमन प्रभावित हुआ और सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। इसके बावजूद कई वाहन चालक तेज बहाव के बीच जोखिम उठाकर पुलिया पार करते नजर आए।
इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार बारिश के दौरान बमनी नाला अक्सर उफान पर आ जाता है और आसपास के गांवों का संपर्क प्रभावित होता है। बाढ़ के दौरान मौके पर बैरिकेडिंग और सुरक्षा व्यवस्था नहीं होने से भी सवाल उठ रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से पुलिया पर निगरानी और सुरक्षा इंतजाम बढ़ाने की मांग की है।
Damoh, Damoh | Sep 3, 2026