मड़ावरा: साढ़ूमल में गौवंश को बचाने के दौरान बाइक असंतुलित होकर गिरने से मानिकपुर निवासी महिला घायल हुई
साढूमल में गौवंश को बचाने के दौरान बाइक असंतुलित होकर गिर जाने के बाइक सवार महिला घायल हो गई। बताया गया है कि महिला परिजन के साथ सैदपुर गाँव से वापिस अपने गाँव आ रही थी जब वह साढूमल गाँव पहुँची तभी अचानक से बाइक के सामने एक गौवंश आ गया जिसे बचाने के दौरान बाइक गिर गई जिससे महिला घायल हो गई इसके बाद उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती।