कोलायत: कोलायत में स्कूल शिक्षा परिवार ने निजी शिक्षण संस्थानों की मांगों को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन
निजी शिक्षण संस्थानों की विभिन्न समस्याओं एवं लंबित मांगों को लेकर स्कूल शिक्षा परिवार ने कोलायत विधायक अंशुमान सिंह भाटी से मुलाकात कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने निजी विद्यालय संचालकों के सामने आ रही समस्याओं को विस्तार से रखते हुए सरकार से शीघ्र समाधान की मांग की।स्कूल शिक्षा परिवार के जिला अध्यक्ष खियाराम सैन के नेतृत्व में मिले।