पितृपक्ष मेला महासंगम : फल्गु देवघाट पर तीर्थयात्रियों की सेवा में जुटे वार्ड पार्षद, दिव्यांग-वृद्धों को पहुंचा रहे पिंड स्थल तक, निगम के कामों का भी फीडबैक
गयाजी। विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेले में देश-दुनिया से लाखों श्रद्धालु गयाजी पहुंच रहे हैं। फल्गु देवघाट पर पिंडदान और तर्पण के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। इस बीच गयाजी नगर निगम के जनप्रतिनिधि और अधिकारी भी तीर्थयात्रियों की सेवा में लगातार जुटे हुए हैं। मेला क्षेत्र में सेवा और सहयोग की ऐसी तस्वीर सामने आ रही है, जो श्रद्धालुओं के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। फल्गु देवघाट पर वार्ड संख्या 10 के पार्षद गोपाल कुमार एवं वार्ड संख्या 11 के पार्षद कुंदन कुमार तीर्थयात्रियों की सेवा में जुटे हैं। दोनों पार्षद विशेष रूप से दिव्यांग, वृद्ध और चलने में असमर्थ श्रद्धालुओं की मदद कर रहे हैं। जरूरतमंद श्रद्धालुओं को पिंडदान स्थल तक पहुंचाने में वे स्वयं सहयोग कर रहे हैं, ताकि उन्हें भीड़ और लंबी दूरी के बीच किसी तरह की परेशानी नहीं हो। पार्षद गोपाल कुमार ने कहा कि पितृपक्ष मेला गयाजी की धार्मिक पहचान से जुड़ा है। देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की सेवा करना सौभाग्य की बात है। खासकर बुजुर्ग और दिव्यांग श्रद्धालुओं को पिंडदान स्थल तक पहुंचाने में हरसंभव सहयोग किया जा रहा है। वहीं, पार्षद कुंदन कुमार ने कहा कि जनप्रतिनिधि होने के नाते श्रद्धालुओं की सेवा हमारी जिम्मेदारी है। मेला अवधि में देवघाट पर आने वाले जरूरतमंद श्रद्धालुओं की परेशानी को देखते हुए मौके पर ही उनकी मदद की जा रही है। प्रयास है कि कोई भी श्रद्धालु असुविधा के कारण अपने धार्मिक अनुष्ठान से वंचित न रहे। पार्षदों ने कहा कि नगर निगम के महापौर वीरेंद्र कुमार उर्फ गणेश पासवान, पूर्व डिप्टी मेयर एवं सशक्त स्थायी समिति के सदस्य अखौरी ओंकार नाथ उर्फ मोहन श्रीवास्तव और नगर आयुक्त डॉ. गगन कुमार भी मेला शुरू होने से पहले से ही लगातार व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं। तीनों दिन-रात मेला क्षेत्र में घूमकर सफाई, पेयजल, प्रकाश, यातायात और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं तथा तीर्थयात्रियों की समस्याओं को मौके पर ही दूर कराने का प्रयास कर रहे हैं।
पार्षदों ने कहा कि नगर निगम की पूरी टीम का उद्देश्य यही है कि गयाजी आने वाले तीर्थयात्रियों को बेहतर व्यवस्था और सेवा मिले। जनप्रतिनिधियों से लेकर निगम के अधिकारी और कर्मचारी तक मेला क्षेत्र में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। फल्गु देवघाट पर दिव्यांग और बुजुर्ग श्रद्धालुओं की मदद की जा रही है, ताकि पितृपक्ष में आने वाले श्रद्धालु श्रद्धा और सुविधापूर्वक अपने पितरों का तर्पण एवं पिंडदान कर सकें।
#biharpolties
#gayawalo
#गया_हो
#गयाजी
#GayaPolice
#BJPNEWS
#bihar
#hospitalgaya
#पितृपक्ष
#पितृपक्षमेलामहासंगम2026
#LatestNews