इटाढ़ी: बक्सर में आवास योजना को मिली रफ्तार, पात्र परिवारों के घर का सपना हुआ साकार
Itarhi, Buxar | Aug 20, 2026 ग्रामीण परिवारों के पक्के घर के सपने को हकीकत में बदलने की दिशा में बक्सर जिले ने महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत आवास निर्माण पूरा करने वाले लाभुकों को गृह प्रवेश के लिए आवास की चाबी और शुभकामना संदेश दिया गया, जबकि नए चयनित परिवारों को स्वीकृति पत्र सौंपा गया।