सागर नगर: रंगप्रयोग राष्ट्रीय नाट्य समारोह: रविंद्र भवन में आज से तीन दिवसीय नाट्य महोत्सव
संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से आयोजित रंगप्रयोग राष्ट्रीय नाट्य समारोह का तीन दिवसीय नाट्य महोत्सव रविवार से सागर में शुरू हो रहा है। यह कार्यक्रम शहर के रविंद्र भवन सभागार में आयोजित किया जा रहा है, जहां शाम 6:30 बजे से नाटकों की प्रस्तुति दी जाएगी।इस नाट्य समारोह का उद्देश्य भारतीय रंगमंच कला को प्रोत्साहन देना है।