सागर नगर: सागर में 'विकसित भारत, आत्मनिर्भर भारत' थीम पर नमो मैराथन का आयोजन
रविवार की सुबह 7 बजे नमो मैराथन का आयोजन किया गया आयोजन के मुख्य अतिथि पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल रहे। इस अवसर पर उपस्थित युवाओं को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि भारत का भविष्य युवा पीढ़ी है और अगर हमें अपनी संस्कृति शरीर स्वास्थ्य तथा सम्मान बचाना है तो नशे से दूर रहना होगा।