सागर नगर: एक बगिया मां के नाम कार्यक्रम की सफलता के लिए चयनित हितग्राहियों का प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित
सागर जनपद कार्यालय में शुक्रवार को 5 बजे से एक बगिया मां के नाम कार्यक्रम की सफलता के लिए चयनित हितग्राहियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला संपन्न हुई। एक बगिया मां के नाम मध्यप्रदेश शासन का एक अभिनव अनूठा प्रयास है जिसमें लघु सीमांत और मध्यम वर्गीय किसानों की स्थाई आमदनी के लिए अंतर्वर्ती फसलों के साथ हालदार पौधे रोपण करना है।