सागर नगर: परीक्षा परिणाम में गड़बड़ी और बीना कॉलेज की अव्यवस्थाओं को लेकर एबीवीपी ने संयुक्त संचालक उच्च शिक्षा को ज्ञापन सौंपा
एबीवीपी सागर नगर इकाई ने रानी अवंतीबाई विश्वविद्यालय के परीक्षा परिणाम में गड़बड़ियों और बीना महाविद्यालय की अव्यवस्थाओं के विरोध में संयुक्त संचालक, उच्च शिक्षा को ज्ञापन सौंपा।परिषद का आरोप है कि परिणामों में लगातार त्रुटियाँ छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही हैं। बीना कॉलेज में भी प्रशासनिक और शैक्षणिक स्तर पर गंभीर समस्याएँ बनी हुई हैं।