सागर नगर: उठो जागो युवा प्रतियोगिता में 70 स्कूलों के 3500 से अधिक विद्यार्थी शामिल हुए
विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी शाखा द्वारा शनिवार को जिले के करीब 70 शासकीय और अशासकीय विद्यालयों में एक साथ उठो जागो युवा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में कक्षा 5वीं से 11वीं तक के 3500 से अधिक छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में देश की संस्कृति इतिहास और पाठ्यक्रम के प्रति रुचि जागृत करना।