सागर नगर: सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत सिटी स्टेडियम में रविवार सुबह 7 बजे से ‘नमो मैराथन’ का आयोजन, निगम कमिश्नर ने ली बैठक
सेवा पखवाड़ा 2025 के अंतर्गत नमो मैराथन का आयोजन 21 सितंबर, रविवार को प्रातः 7 बजे सागर स्मार्ट सिटी स्टेडियम से किया जाएगा। लगभग 2 किमी की दौड़ में 2000 से अधिक प्रतिभागी—जनप्रतिनिधि, अधिकारी, छात्र-छात्राएँ, एनसीसी, एनएसएस और खेल विभाग के खिलाड़ी शामिल होंगे।मंत्री प्रहलाद पटेल और मंत्री गोविंद सिंह राजपूत मैराथन दौड़ में शामिल होंगे।