टीकमगढ़: जरया गांव में एक व्यक्ति ने खाया जहरीला पदार्थ, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल किया गया रेफर
जरया गांव में आज एक व्यक्ति ने अज्ञात कारणों को चलते अपने ही घर में रखा जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई।घटना के बाद परिजन व्यक्ति को आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महरौनी ले गए और हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल टीकमगढ रेफर किया गया परिजन व्यक्ति को जिला अस्पताल लेकर आए जहां उसे भर्ती कर उसका उपचार किया जा रहा है।