टीकमगढ़: सिल्वर रिसोर्ट में महिला स्व सहायता समूहो की आजीविका संवर्धन हेतु एकदिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला हुई आयोजित
टीकमगढ़ सिल्वर रिसोर्ट मे सागर संभाग आयुक्त डॉ वीरेंद्र सिंह रावत के विशिष्ट आतिथ्य में एवं कलेक्टर अवधेश शर्मा की अध्यक्षता में जिले मे मध्य प्रदेश डे राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत महिला स्व सहायता समूहो की आजीविका संवर्धन हेतु एकदिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया।सागर संभाग आयुक्त ने स्व सहायता समूहो द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया।