टीकमगढ़: बावरी के पास सड़क हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से हुआ घायल, जिला अस्पताल में किया गया भर्ती
बावरी के पास आज एक व्यक्ति सड़क हादसे का शिकार हो गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया गया कि व्यक्ति अपने गांव से मोटरसाइकिल से कहीं जा रहा था, तभी रास्ते में बावरी के पास मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो गई और व्यक्ति नीचे जा गिरा और बुरी तरह घायल हो गया। घटना के बाद परिजन घायल व्यक्ति को जिला अस्पताल में लेकर आए,जहां उसे भर्ती कर उसका उपचार किया जा रहा है।