टीकमगढ़: टीकमगढ़ जिले के समस्त प्राथमिक विद्यालयों में एफएलएन मेला का द्वितीय चरण हुआ आयोजित
अभिभावकों को विद्यालय एवं बच्चों की अधिगम यात्रा से जोड़ने के लिए राज्य के समस्त प्राथमिक विद्यालयों में एफएलएन मेला द्वितीय चरण का आयोजन किया गया। टीकमगढ़ जिले के समस्त प्राथमिक विद्यालयों में मेले के आयोजन में कक्षा 1व 2 के बच्चो के अभिभावक सम्मिलित हुए और उन्होंने बच्चों के साथ विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया। अधिकारीगण भी निरीक्षण के लिए शामिल हुए।