हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज है। 29 सितंबर को होने वाले चुनाव में अध्यक्ष पद पर ABVP के धीरज बिष्ट, NSUI के मेहुल शाह और निर्दलीय प्रत्याशी आर्यन बेलवाल मैदान में हैं। ABVP से टिकट नहीं मिलने के बाद निर्दलीय मैदान में उतरे आर्यन बेलवाल को समर्थन मिलने की चर्चाओं ने चुनावी माहौल को और गर्म कर दिया है। छात्र नेता कमल बोरा ने आर्यन बेलवाल के समर्थन का ऐलान किया है, जबकि ABVP से जुड़े रहे कुछ पूर्व पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के भी उनके समर्थन में आने का दावा किया जा रहा है। ऐसे में अध्यक्ष पद का मुकाबला तीन प्रमुख उम्मीदवारों के बीच केंद्रित दिखाई दे रहा है। चुनाव प्रचार के अंतिम दौर में सभी प्रत्याशी छात्र-छात्राओं से संपर्क कर अपने पक्ष में समर्थन जुटाने में लगे हैं। अब 29 सितंबर को होने वाला मतदान तय करेगा कि अध्यक्ष पद पर छात्र मतदाताओं का समर्थन किस उम्मीदवार को मिलता है।
#MBPG #MBPGCollege #Haldwani #HaldwaniNews #Uttarakhand #UttarakhandNews #StudentUnionElection #StudentElection #CollegeElection #MBPGElection2026 #ABVP #NSUI #AryanBelwal #DheerajBisht #MehulShah #StudentPolitics #CampusPolitics #ElectionCampaign #ElectionNews #HaldwaniPolitics #CollegeNews #BreakingNews #LatestNews #NewsReel #InstagramReels #FacebookReels #YouTubeShorts #HaldwaniExpressNews
Haldwani, Nainital | Sep 24, 2026