बड़ी खबर | हरीश रावत का ED पर बड़ा बयान
‘मेरे घर की जगह सहयोगी के घर पर दस्तक देकर नैरेटिव बनाने की कोशिश’—हरीश रावत
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने अपने पूर्व OSD और वर्तमान सहयोगी चंदन सिंह जीना के घर ED की कार्रवाई को लेकर बड़ा बयान दिया है। रावत ने कहा कि उन्हें जीना पर लगे आरोपों पर ‘बिल्कुल विश्वास नहीं है।’ उन्होंने कार्रवाई को आगामी विधानसभा चुनावों से पहले राजनीतिक नैरेटिव बनाने की कोशिश बताया।
हरीश रावत ने यह भी कहा कि पार्टी के भ्रष्टाचार विरोधी संघर्ष में उनकी वजह से कोई कमजोरी न आए, इसलिए उन्होंने कांग्रेस के दो संगठनात्मक पदों से इस्तीफा दिया है।
#HarishRawat #EDRaid #ChandanJeena #UttarakhandPolitics #Congress #UttarakhandNews #RaibarPahadKa